-20 world cup के भारत-पाक के अंतिम बॉल तक रोमांचक मैच पर भारत की शानदार जीत की ख़ुशी जाहीर करने लगे मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मैच देख कर खुशी से झूम उठे

Chhattisgarh

रायपुर : वर्ल्ड कप T20 भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को टक्कर के मैच में करारी शिकस्त दी है।

20-20 world cup के भारत-पाक के अंतिम बॉल तक रोमांचक मैच पर भारत की शानदार जीत पर ख़ुशी जाहीर करने लगे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मैच देख कर खुशी से झूम उठे मंत्री डहरिया। अपने आप को रोक नहीं पाए। उन्होंने भारतीय टीम की और विशेषकर इस मैच में विराट कोहली और अर्शदीप के खेल प्रशंसा की।

इस मैच का रोमांच आखरी बॉल तक बना रहा जहां रविचंद्र अश्विन ने चौका मार कर भारत को जीत जीत दिलाई है वहीं विराट कोहली की पारी ने भारत को इस मैच में जीत दिलाई है। विराट कोहली के साथ-साथ हार्दिक पांड्या ने भी साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। वहीं भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट झटके।

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए जिसके बाद भारत ने अपने तीसरे सूर्यकुमार यादव और चौथे अक्षर पटेल का भी विकेट जल्दी गंवा दिया। एक तरफ जहां लगातार विकेट झड़ रहे थे वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली टिके हुए थे। भारत ने 31 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद बैटिंग करने हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ साझेदारी की और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया जहां आर अश्विन ने आखरी बॉल पर 4 मारकर मैच को भारत की झोली में ला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *