रायपुर ब्रेकिंग : कई विधायकों से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं,काम काज नहीं करने को लेकर नाराज चल रहे हैं,पूर्व में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई बार शिकायत करने को लेकर खबर उड़ी हुई थी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा तीन दिन से रायपुर में हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने विधायकों की शिकायत कुमारी शैलजा से की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने परिवर्तन का संकेत देते हुए कहा,कभी भी परिवर्तन आ सकता है जो अच्छे के लिए हो , उतार-चढ़ाव बनी रहती है,कभी अच्छा तो कभी खराब, अच्छा भी कमजोर हो सकता है,और खराब भी कमजोर हो सकता है ,एक महीना की पीछे की समीक्षा है, जो कांग्रेस के लिए सकारात्मक थी।