लिव इन में रह रहे युवक ने की खुदकुशी

Uncategorized

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आकर दुर्ग में 4 सालों से लिव इन में रह रहे युवक ने अपनी प्रेमिका को छोड़कर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले 19 जुलाई की रात उसने अपनी प्रेमिका से आखिरी बार फोन पर बात की। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। तीन दिन बाद उसका शव दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत डांडेसरा गांव के पास शिवनाथ नदी में मिला।

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान चंद्रशेखर सोनी (32) के रूप में हुई है। वो आर्य शिशु मंदिर के पास बुधवारी बाजार कोरबा का रहने वाला था। चार साल से दुर्ग के शंकर नगर आमा पारा में अपनी प्रेमिका सावित्री देवांगन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। सावित्री भी कोरबा की रहने वाली है। चंद्रशेखर दुर्ग स्थित ज्योति ऑप्टिकल में काम करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वो अपने परिवार को लेकर काफी दुखी था। 19 जुलाई को वो बाइक लेकर घर से निकला। इसके बाद दुर्ग बाइपास में शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज के पास पहुंचा। बाइक को ठाकुर होटल के पास रखा और ब्रिज से नदी में छलांग लगा दिया। तीन दिन बाद शुक्रवार की शाम जेवरा सिरसा के डांडेसरा गांव के पास शिवनाथ नदी से उसकी लाश मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *