कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने का मामला सदन में गूंजा.

Uncategorized

रायपुर : विधानसभा ब्रेकिंग : कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने का मामला सदन में गूंजा.

शिवरतन शर्मा ने कहा-
पंथ श्री प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई गई. उनकी पत्नी गुरुमाता की फ़ोटो डीपी में लगाई गई है. उनकी आईडी से अश्लील फ़ोटो पोस्ट की जा रही है. कबीर पंथ के लोग नाराज़ हैं. आहत हैं. लगातार कबीर पंथियों को अपमानित किया जा रहा है.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि- राज्य के अलग अलग थानों में इसे लेकर एफ़आइआर दर्ज की गई है. लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. कबीर पंथ के लोग उद्वेलित हैं.

अजय चंद्राकर ने कहा- प्रकाश मुनि के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है. उनके घर पर भी क़ब्जा करने की कोशिश की गई.
*क्या हम लोगों को भी नंगा दौड़ना पड़ेगा तब सरकार जागेगी. तब चीफ़ सेक्रेटरी बैठक लेंगे.*

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- यह बेहद गंभीर मामला है. यह मामला ला एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाला है.

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- कबीर पंथ से जुड़े लोगों ने साइबर थाने में अपराध दर्ज हुआ है. इसकी जाँच चल रही है. विपक्ष के लोग जिस तरह से सदन में अश्लील फ़ोटो दिखा रहे हैं ये हमारे धर्मगुरु और पंथ का अपमान है.

सदन में हंगामा,भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *