पेन का निर्माण कर  अपना भविष्य गढ़ रही है महिला समूह 

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 10 मई 2019 छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम मटका की महामाया स्व-सहायता समूह की बहनें पेन का निर्माण कर अपना भविष्य गढ़ रही हैं। इन महिलाओं ने ‘जहां चाह वहां राह’ की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। यह महिला स्व-सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 2019 में पंजीकृत हुआ है। समूह की महिलाओं ने जब जिले के कलेक्टर महादेव कावरे को समूह द्वारा तैयार किया गया पेन भेंट किया, तो जिला कलेक्टर ने न केवल ह्दय से उन्हें धन्यवाद दिया, बल्कि उनकी इस अनूठी पहल के लिए समूह की सभी महिलाओं को बधाई दी।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एन.आरएलएम) के अंतर्गत महामाया स्व सहायता समूह द्वारा बैंक लिंकेंज के माध्यम से पेन बनाने की मशीन खरीदकर अपनी आजीविका स्तर उठाने का प्रयास कर रही है। समूह की महिलाओं द्वारा पेन बनाने का प्रशिक्षण का भी लिया गया है। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिले के सभी विभागों, आदिवासी विभाग के छात्रावासों और शासकीय स्कूलों में समूह द्वारा बनाई गई इन पेनों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदनें का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले यह समूह 7 वर्षाे से बैंक से ऋण लेकर खेती-किसानी में लगाकर अपनी आजीविका गुजारा कर रहा था। पेन निर्माण के उपरांत उन्होंने अपने आजीविका को नया आयाम दिया है। इस समूह में 10 महिलाएं शामिल है। श्रीमती चित्ररेखा यदु, सुमित्रा विश्वकर्मा, डगेश्वरी यदु, एवं अन्य महिलाएं रूचि लेकर समूह की कार्य को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *