कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा, रोज कॉन्फ्रेंस कर अपने पापों को छुपाने का प्रयास कर रही है- केदार गुप्ता

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के पाप से सनी हुई कांग्रेस कितनी दुर्बल, हताश और निष्क्रिय हो गई है कि जनता के बीच जाने की बजाय हर रोज भाजपा पर झूठे, तथ्यहीन, निराधार आरोप लगा कर अपने पाप छुपाने के लिए छह- छह प्रवक्ताओं को बैठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। कांग्रेस के पास इसके अलावा अन्य कोई काम नहीं बचा है। कांग्रेस लाख बार झूठ बोल कर झूठ को सच नहीं बना सकती।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार एवं विश्वास खत्म हो चुका है। केवल प्रेस कांफ्रेस तक सीमित है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में होने के बावजूद भी हर दूसरे रोज केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के नए-नए आंकड़े निकालकर अपने काम की इतिश्री कर रही है। कांग्रेस की केंद्र में 10 साल सरकार रही,तो जल थल नभ त्रिआयामी घोटाले किये। कांग्रेस के आधे नेता जेल में और आधे नेता बेल में रहे। छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो पहले ही दिन से लूट शुरू कर दी। जब से कांग्रेस के घोटाले सामने आए हैं तब से कांग्रेस हर रोज प्रेस वार्ता के माध्यम से झूठी बातें करती है। कांग्रेस के आरोपों में दम होता तो 10 साल केंद्र में उनकी सरकार रही,जांच करा लेते। साढ़े 4 साल से प्रदेश में उनकी सरकार है,जांच करा लेते। कोई तथ्य होता तो कोर्ट में दस्तावेज पेश कर देते। ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए यह सिर्फ समय गुजारने के लिए पत्रकारों को अपने दफ्तर में बैठा देती है। 4 माह बाद उसकी सरकार जा रही है। हर घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। 24 घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस करें लेकिन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जो पोल खुली है, उसे दबाया और छुपाया नहीं जा सकता। जनता जानती है अब कांग्रेस भ्रष्टाचार से पेट भर जुगाली कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *