रायपुर ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान कि,7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे, जिसके पलटवार में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया का बयान कहा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार खत्म हो रहा है इसीलिए यह लोग आकर बरगलाने का काम कर रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है ,मोदी जी आ रहे हैं, तो उनका स्वागत है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री आवास का पैसा दे दे, जीएसटी का पैसा हजार करोड़ से ज्यादा पैसा है उसे दे दे,प्रधानमंत्री सड़क योजना का पैसा दे दे, केंद्र की योजना है उनका पैसा नरेंद्र मोदी लेकर आए तो उनका स्वागत है,सिर्फ भाषण देकर चले जाने से कुछ होने वाला नहीं है, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 13 सीट में सिमट कर रह गई है आने वाला विधानसभा चुनाव में एक 2 सीट में रहे मिल जाए तो बहुत बड़ी बात है।