उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को बनाए जाने पर बाबा के समर्थकों के बीच जबर्दस्त खुशी की लहर,खिला रहे हैं एक दूसरे को मिठाई

Chhattisgarh

रायपुर: ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री होंगे टीएस सिंहदेव,एआईसीसी का बड़ा फैसला,महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया पत्र,कांग्रेस का बड़ा दांव, आगामी चुनाव के मद्देनजर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का फैसला। आज। सुबह 11 बजे से दिल्ली में बैठक चल रही थी। बैठक में हाईकमान के साथ छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ डॉ चरणदास महंत पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जेसी अग्रवाल कावासी लखमा , विधायक साहू, सत्यनारायण शर्मा ,टी एस सिंहदेव शामिल थे। जानकारी के मुताबिक लंबे समय तक बैठक चली। हाईकमान ने फिर तय किया कि सीएसीए देव को डिप्टी सीएम बनाया जाने की फैसला लिया। यह खबर सुनकर शहीदों के समर्थकों ने खुशी की लहर दौड़ गई तथा नगाड़े बजाकर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की बधाई दी। सोशल मीडिया में टी एस सिंहदेव जी को बधाई पोस्ट कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अब छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पद को स्वीकार कर लिया है, इसके लिए टी एस बाबा ने कांग्रेस के हाई कमान को आभार व्यक्त किया है, उन्होंने कहा यह जाना है माना है और समझा है कि सरगुजा के आंचल में पला बढ़ा, छत्तीसगढ़ ने अपनाया और स्नेह दिया कांग्रेस पार्टी ने काम करने का मौका दिया, और जवाब दारी दी, जीवन में जो जवाब दारी दिया मिले उसको निभाओ और सबको साथ लेकर चलना है पार्टी के भले के लिए कांग्रेस के भले के लिए छत्तीसगढ़ के भले के लिए प्रयास करना है।

इधर विपक्ष दल की बात कहे तो भाजपा नेताओं ने भी अपना अपना बयान जारी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान कहा, कि टी एस सिंहदेव मुख्यमंत्री पद को स्वीकार किया है ,इससे कांग्रेस को कोई फायदा होने वाला नहीं है ,आने वाले समय पर ,राजा है ,राजा ने पद जरूर स्वीकार कर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं कर सकते,, आने वाला समय पर चुनाव में उनका जो अपमान हुआ है, टी एस सिंहदेव जरूर लेंगे, वह निश्चित रूप से लेंगे, पार्टी के दबाव में यह पद उन्होंने स्वीकार किया है।टीएस बाबा ने पद को केंद्रीय पार्टी के दबाव में स्वीकार किया है वह इससे खुश नहीं है – बृजमोहन अग्रवाल।

वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वेक्षाचारित ,हिटलर शाही और एकला चलो की नीति से जनता त्रस्त है और कांग्रेस के अंदर इसको लेकर अंतर कलह मचा हुआ था। उस दागदार चेहरे को साफ करने के लिए अपमानजनक ढंग से 3 माह के लिए टी एस सिहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

वहीं टी एस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,जो आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है।यह अधिकार मुख्यमंत्री का है राज्यपाल का है।जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है।चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतरकलह को मिटाने का यह प्रयास किया है।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का, नशे का, अराजकता का गढ़ बना रखा है जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बढ़ाई देते हुए  ट्वीट कर कहा कि की डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया सौंप दी है पतवार आदि दूसरे के हाथ में बाकी 4 महीने के लिए महाराज जी जी को बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *