स्मृति ईरानी की बेटी के रेस्टोरेंट में ना सिर्फ शराब, बल्कि मिलता है गौ मांस: विनोद वर्मा

Chhattisgarh

रायपुर : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के रेस्टोरेंट में ना सिर्फ शराब, बल्कि गौ मांस भी बिकता है. यह कहना है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा का. विनोद वर्मा ने यह बयान रायपुर में आयोजित कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया. सीएम के सलाहकार के इस बयान के बाद प्रदेश में फिर एक बार सियासी पारा हाई होने की आशंका है.

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जब विनोद वर्मा ने मंच से यह बात कही, तो उस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद, पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *