जेवरा में भक्तिभाव से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

Uncategorized

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरा में आषाढ़ मास के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की और रथ के समक्ष माथा टेका।

इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ समरसता, भक्ति और भ्रातृभाव के प्रतीक हैं। सनातन संस्कृति में रथ यात्रा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान का रथ सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी धर्म और सद्मार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जेवरा में आयोजित यह धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों और आस्था का जीवंत उदाहरण है।

ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।मीडिया से चर्चा में विधायक ने कहा, “जनसेवा ही प्रभु सेवा है। भगवान जगन्नाथ स्वामी की कृपा से बसना क्षेत्र का कोई भी नागरिक स्वयं को असहाय महसूस नहीं करेगा। हमारी प्रार्थना है कि किसानों के खेतों में हरियाली रहे, हर घर में अन्न-धन की समृद्धि हो और बसना क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करे।”उन्होंने जेवरा में श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति और आस्था को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।आयोजन में ग्राम पटेल लखेश्वर साव, जगन्नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष गंगाधर पटेल, कोषाध्यक्ष पुरंदर सांड, मोहन राठौर, पूर्व सरपंच सानमोती चौहान, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, पंच गंगाधर चौहान, मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल, शिवकिशोर साहू, किशन बंजारा, युवा मोर्चा महामंत्री सहदेव पटेल, उपसरपंच मनीराम साव, रथलाल पटेल, निज सचिव नरेंद्र बोरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *