राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का  शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पहुंचे रायगढ़

Chhattisgarh

रायगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रामायण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुँचे रायगढ़। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का  शुभारंभ करेंगे। उनका रायगढ़ में भव्य स्वागत किया गया, साथ में प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम भी है मौजूद। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी है रायगढ़ में। हनुमान चालीसा पाठ से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ। शुभारंभ के अवसर पर विदेशी और अंतरराज्यीय कलाकार करेंगे मार्च पास्ट, आज पहले दिन कंबोडिया के कलाकार देंगे प्रस्तुति। अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य होंगी अरण्यकांड पर आधारित प्रतियोगिता। आज उत्तराखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेंगी, महोत्सव का मुख्य मंच रामायण के अरण्य कांड की थीम पर सजा, पर्णकुटी से सजाया गया है मंच, बैकग्राउंड में चल रहे हैं शबरी और श्री राम के संवाद के भजन।शबरी-श्री राम संवाद अरण्य कांड के सबसे सुंदर प्रसंगों में से एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *