ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण को गति दे रही स्मार्ट सिटी लिमिटेड

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रायपुर शहर के 14वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना के अंतर्गत विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने रायपुर नगर पालिक निगम के साथ मिलकर तेज गति प्रदान कर दी है. आज प्रदेश के मुख्य सचिव आर. पी.मंडल, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने बूढातालाब के सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए स्थल समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को कार्य को गतिमान करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. महापौर  एजाज ढेबर ने नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को तत्काल गतिमान करके राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2020 को ऐतिहासिक बूढातालाब के सौंदर्यीकरण की योजना के अंतर्गत फेज 1 के प्रदेश के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल के करकमलों से शानदार सौगात नागरिकों को देने लोकार्पण करने की प्रशासनिक तैयारी प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. महापौर ढेबर ने मुख्य सचिव मंडल, आयुक्त  कुमार के साथ विकास कार्यों की प्रगति के प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक एस. के. सुंदरानी एवं सहायक अभियन्ता संजय वर्मा को जन हित में जनसुविधा की दृष्टि से फेज 1 के कार्यों के तहत सप्रे स्कूल के पीछे के स्थान को सुरक्षित करके वहां वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग का प्रबंधन करवाना सुनिश्चित करने के स्थल पर निर्देश दिए. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि महापौर एजाज ढेबर की समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से की गयी पहल पर मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर 14वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब को नगर पालिक निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मिलकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सहयोग से राजधानी रायपुर के सबसे सुन्दर विकसित पर्यटन स्थल में बदलकर इसे धरोहर के रूप में संरक्षण किये जाने के उद्देश्य से विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से करवाये जा रहे हैँ. मुख्यमन्त्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री ने राजधानी के सभी तालाबों की सफाई करवाकर धरोहर के रूप में समाज हित एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कार्य करने के निर्देश रायपुर नगर पालिक निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को दिए हैँ एवं उन्हें सभी तालाबों में गन्दा पानी जाने से रोकने की व्यवस्था प्राथमिकता से करवाने निर्देशित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *