छत्तीसगढ़ : भिलाई बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत सराईपाली में नेवसा से मेहमान आये उदय प्रकाश सराईपाली अपने रिश्तेदार के घर आया था लगभग 4 बजे कोरबा निवासी राकेश यादव ने उदय की मोटरसाइकिल CG 12 AW 0172 की चोरी कर भाग रहा था जिसे लोगों ने दौड़ाकर सराईपाली डबरी के पास पकड़ लिया । लोगो के पकड़ने पर राकेश ने अपने पैकेट में रखे ब्लेड निकालकर अपने गले, हाथ मे ब्लेड से काट कर लहूलुहान कर दिया , साथ ही सराईपाली निवासी शंकर के ऊपर से ब्लेड से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने 112 को काल किया 112 की पुलिस टीम चोर राकेश को पकड़ने सराईपाली बस्ती पहुची तो वह पुलिस वाले से भी धक्का मुखी करने लगा , और लोगो को धमकी देने लगा कि जब जेल से छूट कर आएगा तो सब को जान से मार देगा , पुलिस जब 112 कि गाड़ी में बैठना चाहा तो भागने की कोशिश करने लगा अपने हाथ को अपने मुंह से काटने लगा किसी तरह पुलिस व ग्रामीणों ने राकेश का हाथ पैर रस्सी से बांध कर पुलिस गाड़ी में बैठाये और हरदी बाजार चौकी ले गये।