शहरी गौठान का किया निरीक्षण अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास  महाराज ने बिलासपुर में स्थित शहरी गौठान मोपका का निरीक्षण किया, यहां निरीक्षण के दौरान लगभग 40 से 50 गौवंशी उपस्थित थे ।संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि काऊ कैचर की सहायता से इन्हें यहां तक लाया गया है, कभी-कभी इनकी संख्या 70 से 80 तक हो जाती है, इन्हें पेनाल्टी के द्वारा इनके मालिकों को सौंप दिया जाता है। गौठान में गोबर पेंट, गौ कास्ट का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न ऋतुओं में समय के अनुरूप उत्पादन कार्य भी किए जाते हैं। यह आत्मनिर्भर शहरी गौठान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *