बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत खेल प्रतियोगिता

National

बोकारो :-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत खेल प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर-4 मैदान की जा रही है। उक्त खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक डीपीएलआर मेनका द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता के तहत 200 मीटर का दौड़, 100 मीटर का दौड़, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, कब्बडी, रिले रेस, रस्सी खींचना, फुटबॉल इत्यादि खेल आयोजित की गई है। इस खेल प्रतियोगिता में जिले के आर.एच.एस. लकड़ाखंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लंका चंदनक्यारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चास, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय चास, +2 उच्च विद्यालय पाथुरिया, रामरूद्र उच्च विद्यालय चास, प्लस टू हाई स्कूल पिंद्राजोरा, प्लस टू हाई स्कूल बाधाडीह, प्लस टू हाई स्कूल बरमसिया की बच्चियां भाग ली है। यह प्रतियोगिता समाज कल्याण विभाग बोकारो के तरफ से आयोजित की गई है।मौके पर सभी पर्यवेक्षक समाज कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण के सभी कर्मी उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *