मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, ओडिशा राज्य की सहायता और सहयोग के लिए तैयारी सुनिश्चित करने

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 03 मई 2019 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मुख्य सचिव को ओडिशा राज्य में आए भीषण समुद्री तूफान फोनी के मद्देनजर ओडिशा राज्य को उनकी जरूरतों के अनुरूप हर संभव सहायता के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए है।

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन के सभी संबंधित विभागों के सचिवों को उनके विभागों द्वारा ओडिशा राज्य की सहायता और सहयोग के लिए तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन बल (एस डी आर एफ ) को भी मुस्तैद रहने को कहा है। बघेल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा न केवल पड़ोसी राज्य हैं, बल्कि यहां के नागरिकों के बीच सदियों से भाईचारा, खानपान, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रगाढ़ संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में आए इस भीषण प्राकृतिक आपदा के समय छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *