थाना कबीर नगर के अलग – अलग स्थानों से कुल 3 नग दोपहिया वाहन किया है चोरी : अमित कश्यप

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीरनगर का मामला, फरदीन अली ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 29.04.2023 को अपनी स्कूटी हीरो प्लेजर क्रमांक सी जी 07 एल डब्लयू 4433 से एम.डी.डी 96 फेस 01 कबीर नगर अपने परिचित के घर गया था, अपनी स्कूटी वाहन को घर के बाहर खड़ी कर घर अंदर चला गया था, कुछ देर बाद बाहर आया तो देखा कि उसका दोपहिया स्कूटी वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। अज्ञात चोर  दोपहिया स्कूटी वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिसकी शिकायत वह   थाना कबीर नगर में लिखित शिकायत दर्ज की । कबीरनगर थाना प्रभारी अमित कश्यप ने शिकायत पंजीपद्ध की। कबीरनगर थाना प्रभारी अपने टीम के साथ एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। अज्ञात आरोपी को पकड़ने के लिए टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मौदहापारा निवासी फैजान खान की पतासाजी कर पकडा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर फेजान खान द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना कबीर नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 02 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।जिस पर आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।आरोपी से जप्त चोरी की शेष 02 नग दोपहिया वाहनों में थाना कबीर नगर में पृथक से धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – फैजान खान उर्फ फज्जू पिता शहजाद खान उम्र 20 साल निवासी मौदहापारा नवभारत प्रेस के पीछे बीजेपी कार्यालय के बगल में थाना मौदहापारा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी कबीर नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि शंकर धु्रव, प्र.आर. नोहर देशमुख, मार्तण्ड सिंह, आर. अभिषेक सिंह, धनंजय गोस्वामी, बीरेन्द्र बहादुर तथा विजय पटेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *