डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद : सीएम भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम

Chhattisgarh

रायपुर : दंतेवाड़ा में हुई नक्सली घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख व्यक्त किया है, और ट्वीट कर लिखा है की दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

छत्तीसगढ़ की स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बस्तर में हुई नक्सली घटना को लेकर किया ट्वीट लिखा है।

दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।हम सब हमारे वीर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।वीर जवानों के परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *