छत्तीसगढ़ : रायपुर 02 प्रदेश की पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज अयोध्या पहुंचकर सपरिवार रामलला का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वे सरयू तट भी पहुंचे और सरयू मैया का दर्शन लाभ लिया। अग्रवाल नवराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणि रामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया। ब्रिजमोहन अपने परिवार सहित कनक भवन भी पहुंचे साथ ही उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण कार्यशाला का अवलोकन भी किया।