छत्तीसगढ़ असमाजिक तत्वों का गढ़ बन गया है : कौशिक

Chhattisgarh

रायगढ़ : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बेमेतरा में हुए समुदायिक विवाद पर 22 वर्षीय युवक की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में दरंदिगी की हदे पार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि काफी समय से प्रदेश में असमाजिक इस तरह के मामले सामने लगातार आ रहे है लेकिन पुलिस ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया, न ही कांग्रेस ने इसे इस तरह के विवाद को रोकने के लिये कोई नीति बनाई। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हर कहा कि कांग्रेस के कुनीतियों के कारण ही प्रदेश में इस तरह कि घटनाएँ बढ़ते जा रहे हैं। आज प्रदेश में सरगुजा से सुकमा से लेकर बेमेतरा के साजा तक धार्मिक तनाव,धर्मांतरण और की आग में पूरा प्रदेश जूझ रहा है। किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता के नशे में इतने मग्न है कि उन्हें प्रदेश क्या स्थिति है दिख नहीं रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में हिन्दुओं व सनातनियों का शोषण और पतन यह आज की बात नहीं है। 70 साल से यह देश यही देख रहा था। अभी भी जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां यही देखने मिलता है और इसे जनता भलीभांति समझ रही है और जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी इसका जवाब करारा जवाब जनता देगी। कांग्रेस की कुनितियों के कारण छत्तीसगढ़ को असमाजिक तत्वों का गढ़ बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *