प्रदेश भर में एक बार फिर से धर्मसभा होगी, संतों ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा भाजपा का एक ही मुद्दा, धर्म के नाम से लड़ाते रहो और वोट मांगते रहो

Chhattisgarh

रायपुर : प्रदेश के हर जिले में एक बार फिर से हिंदुत्व राष्ट्र की मांग को लेकर धर्मसभा होने जा रही है,देश भर से साधु संत इस धर्म सभा में शामिल होगें। महंत राजीव लोचन दास ने बताया कि हिंदुत्व राष्ट्र की मांग को लेकर धर्म सभा छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगी और जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से देशभर के साधु संत धर्म सभा में भाग लेंगे।संतों ने कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से मुलाकात की।एक बार फिर से संत एकत्र होंगे छत्तीसगढ़ में।

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिला रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं रहा।धर्म के नाम से लड़ाते रहो और वोट कमाते रहो इनका एक ही मुद्दा है ।

बता दें कि 2023 के चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं,पक्ष और विपक्ष चुनाव की तैयारी में अपने अपने ताकत झोकना शुरू कर दिए हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *