दिल्ली : कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मानहानि केस में कोर्ट से मिली दो साल की सजा के बाद अब राहुल गांधी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। राहुल गांधी अब 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। आपको बता दें कि सूरत की स्थानीय कोर्ट ने 4 साल पुराने आपराधिक मानहानि के मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी, साथ ही राहुल गांधी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि सूरत की स्थानीय कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।