धड़ल्ले से चल रही थी सेक्स रैकेट , कबीरनगर थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी व पुलिस टीम ने किया पर्दाफास

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर राजधानी में कल 28 अप्रेल को कबीरनगर थाना क्षेत्र के हीरापुर के आरडीए बिल्डिंग में कई सालों से चल रही थी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कबीरनगर पुलिस ने किया।28अप्रेल रविवार को सुबह ही आशा वर्मा व उसके पति के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गई थी,जिसपर आशा के पति ने कबीरनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आशा सेक्स रैकेट चलाती है। प्राप्त जानकारी अनुसार पहले भी आशा वर्मा के नाम सेे शिकायत हुआ था। आवेदक आशा का पति खुद आशा वर्मा के देहब्यापर से मिला पैसा से शराब पीता था और येस करता था,और देहब्यापर करने को विवश करता था। 

आशा का पति ने थाना में आशा के खिलाफ शिकायत की है।

कबीरनगर पुलिस टीम ने आशा वर्मा को धरदबोचा और पूछताछ से सारे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ,की आशा के बेटा मुकेश वर्मा दोनों मिलकर सेक्स रैकेट की सालों से अपने हीरापुर किराए के मकान में धड़ल्ले से चलाते हुए आ रहे हैं।मुकेश वर्मा लड़कियों को प्यार जी जल में फंसा कर इस देहब्यापर मे करने को मजबूर करता था, इसमे एक नाबालिक लड़की भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी नुसार दलाल आशा की बुआ सास भी वेस्या वृत्ति करते आ रही थी व उसके मर जाने के बाद आशा ने यह वेस्या वृत्ति जिंदा रखी । आशा व उसके बेटे ने बाहर बाहर से लडकियां बुलवा कर सेक्स रैकेट चलाते थे।पुलिस लंबे समय से इन माँ बेटे बार नजर बनाए हुए थी।  मां और बेटे के पास से पांच मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया हैं।

पुलिस ने दलाल आशा व मुकेश दोनों को पूछताछ करने में पूरे कल का पूरा दिन व आज सुबह का 1बजे दोपहर तक टाइम लगाई,उसके बाद सिविल लाइन में 2बजे खुलासा की, वपुलिस ने महिला दलाल और उसके बेटे सहित 3 युवतियों गिरफ्तार किया ,इसके साथ एक नाबालिक लड़की भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुकेश वर्मा घर लाता था और उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार में लगाता था. मुकेश वर्मा फेसबुक और व्हाट्सएप के सहारे गरीब लड़कियों को झांसे में लेता था और उसकी मां आशा वर्मा लड़िकयों को ग्राहक के पास सप्लाई करती थी.मुकेश वर्मा गरीब लड़कियों को मदद के नाम पर भी फंसाता था. आशा वर्मा और मुकेश वर्मा कबीर नगर के रहने वाले हैं.मौके से गिरफ्तार तीन अन्य युवतियां दुर्ग और राजनांदगांव जिले की रहने वाली हैं.दोनों मां- बेटा के खिलाफ  मानव तस्करी का भी मामला दर्ज हुआ है.पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटाई रही है.इसमे 30 से ज्यादा लोगो के जुड़े होने की सूचना है.दलाल आशा वर्मा अपने घर में यह धंधा संचालित करती थी और उसका बेटा मुकेश गरीब लड़कियों को लेकर आता था साथ ही युवतियों को पुलिस महिला बाल विकास को सौपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *