छत्तीसगढ़ : रायपुर 23 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल एवं प्रत्याशी सुनील सोनी ने इस लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान के लिए शासन-प्रशासन, पुलिस विभाग सहित उन सभी लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है जिन्होंने संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संपन्न कराया।
साथ ही उन्होंने रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विधानसभा बलोदा बाजार,भाटापारा, आरंग, अभनपुर,सहित रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने अनुशासन में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद करते हुए सुनिश्चित जीत के लिए अपना पसीना बहाया है।