जिला बीजापुर : दिनांक 12/2/23 : आवापल्ली –उसूर मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाया गया 03 किग्रा का IED बरामद.
आज लगभग 01:30 बजे थाना आवापल्ली और केरिपु 196 सीतापुर कैम्प द्वारा आरओपी के दौरान मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के समीप मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर पगडण्डी से किया बरामद। माओवादियों के द्वारा रोड ओपनिंग के लिये निकली सुरक्षा बलों को क्षति पहुचाने के लिये लगाया गया था IED,
सुरक्षा बलो द्वारा बरामदगी उपरान्त सूचना पर बीजापुर बीडीएस की टीम द्वारा लगभग 02:00 बजे मौके पर किया गया निष्क्रिय।