हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज

Chhattisgarh

रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी, 2023 से कांग्रेस के देश व्यापी आन्दोलन “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” का आगाज समस्त देश में किया गया है। सम्पूर्ण देश में फैल रही साम्प्रदायिकता, कट्टरता, सामाजिक असमानता, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 07 सितम्बर, 2022 से शुरू हुई “भारत जोड़ो यात्रा” कन्याकुमारी से काश्मीर तक पहुंच गई है। आदरणीय राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के खिलाफ जन-जागरण का काम किया है। हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी का “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” इसी का विस्तार है।
इस अभियान का शुभारंभ प्रदेश के समस्त ब्लाकों में गणतंत्र दिवस में किया जाना निर्धारित किया गया था। इसी कड़ी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी, अम्बिकापुर (शहरी) द्वारा शहीद भगत सिंह वार्ड स्थित त्रिकोण चौक से इस पद यात्रा का आगाज किया गया। इस उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से सरगुजा प्रभारी  फुलकेरिया भगत एवं “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की सरगुजा प्रभारी  राजकुमारी मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पद यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में समस्त सरगुजा जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ये अभियान अगले दो महीने चलेगा जिस में बूथ स्तर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जा कर देश में फैल रही अराजकता एवं अव्यवस्था के खिलाफ आम जनता को जागरूक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *