IPS अक्षय कुमार के निर्देश पर फिर से मवेसी तस्करी पर बड़ी कार्यवाही राज्य के मानपुर मोहला जिले में मवेसी तस्करी पर लगातार कार्यवाही होते दिख रही हैं

Chhattisgarh

अंबागढ़ चौकी : थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत आज दिनांक 13.1.2023 को बेजुबान पशुओं को बिना चारा पानी के पिकअप गाड़ी में ठूंस ठूंस कर भरकर क्रूरतापूर्वक ले जा रहा था कत्लखाना, जप्त पशुओं की कीमत लगभग 50,000₹, तथा वाहन की कीमत लगभग ₹500000 जुमला कीमती ₹550000 बताया जा रहा है।

बता दें कि इस क्षेत्र में कई बार गौ तस्करी का मामला सामने आया है जिस पर IPS अक्षय कुमार द्वारा गौ तस्करों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की गई और आज भी वही मामला सामने आया।

पूरी मामला जाने क्या है

इस प्रकार है कि दिनांक 12-13.01.2023 के दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में कुछ मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरकर कत्लखाने नागपुर महाराष्ट्र की ओर ले जाने वाला है जो अंबागढ़ चौकी की ओर आ रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल टीम रवाना किया टीम द्वारा नगर के भारत माता चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान अम्बागढ़ चौकी कस्बा की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी खड़ी कर भागने लगा जिसे स्टाफ द्वारा पकड़ कर गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर 10 नग दूध देने तथा कृषि कार्य योग्य गाय, बैल और बछिए मिले उक्त मवेशियों को परिवहन करने के संबंध में वाहन चालक नवशाद शेंडे पिता ईश्वर शेंडे उम्र 24 साल निवासी सिवनी थाना सिंदेवाही जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से कागजात पेश करने कहा गया आरोपी द्वारा किसी प्रकार से कागजात नहीं पेश करने पर आरोपी के कब्जे से उपरोक्त पशुओं एवं वाहन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11 डी ई एफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर  जेएमएफसी कोर्ट अंबागढ़ चौकी पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक बिसेलाल कंवर, प्रधान आरक्षक 350 जनक लाल उमरिया, 1031 पूर्णानंद पोर्ते, आरक्षक 1106 हिरेंद्र निषाद, रविकांत कलामें एवं अन्य थाना स्टाफ का उल्लेखनीय भूमिका रहा|

थाना क्षेत्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *