विद्युत लाइन का हाईटेंशन तार की बोर्ड में टच होने से 2 घायल, मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 04/01/2023, राजधानी पुलिस लगातार तत्पर रहता है और अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेवा देते हैं ऐसा ही आज पुरानी बस्ती थाना पुलिस टिकरापारा टाइगर 2 तथा पुरानी बस्ती टाइगर 3 कांस्टेबल ( pramesh kumar और Nagendra Singh) ने किया है। इन दोनों पुलिस कर्मचारियों का कार्य पुलिस विभाग के लिए गर्व महसूस करने लायक है, हालांकि पुलिस विभाग इसे जाबांज पुलिस को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते रहते हैं।
मामले का विवरण :-
C4 के द्वारा दिए गए इवेंट पर तत्काल रवाना होकर भाटागांव ओवरब्रिज के पास मौके पर पहुंचा कलर से संपर्क किया कॉलर ने बताया कि एक्सीडेंट हो गया है मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति छत पर साइन बोर्ड लगा रहा था जहां पर से विद्युत लाइन का हाईटेंशन तार गया हुआ था जो की बोर्ड में टच होने से करंट लग गया था।

जिससे व्यक्ति घायल अवस्था में तड़प रहा था जिसको बांस बल्ली की सहायता से खींच कर सकुशल निकाला गया मौके पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उचित उपचार हेतु डीकेएस हॉस्पिटल भेजा गया तथा उक्त व्यक्ति के परिवार वालों को फोन के माध्यम से जानकारी दिया गया मौके पर टिकरापारा टाइगर 2 तथा पुरानी बस्ती टाइगर 3 कांस्टेबल पहुंचे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *