रायबरेली : रायबरेली जेल का मामला, वैसे तो जेलों में अवैध सामग्री की बिक्री तथा उससे होने वाली मोटी कमाई की कहनियाँ तो आये दिन सामने आती रहती है, पर एक सिपाही की 5 सिपाहियों द्वारा बेरहमी से पिटाई का ताजा मामला रायबरेली जेल का सामने आया है जहाँ विजय सिंह,राजीव शुक्ला शौरभ वर्मा,राम प्रवेश सिंह आदि सिपाहियों द्वारा अवैध वसूली तथा कैंटीन में नाजायज सामान बेंचने में बाधा बने मुकेश दुबे नामक सिपाही की जबरदस्त पिटाई कर दी। डीजी जेल आनंद कुमार ने संज्ञान लिया।
रायबरेली जेल में घटित घटना के वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के परिपेक्ष में संबंधित जेल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो में जेल कर्मियों को चिन्हित किया जा चुका है।