मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने श्रीमद भागवत कथा का किया श्रवण,क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की

Chhattisgarh

रायपुर : आरंग के दशहरा मैदान पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ उपस्थित हुए।

मंत्री डॉ.डहरिया के कथा स्थल पर पहुँचते ही क्षेत्र की जनता ने उनका तालियों के साथ अभिवादन किया।मंत्री डॉ.डहरिया ने क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर कथा का रसपान किया।उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *