स्कूल शिक्षा विभाग के स्थानांतरण के विरूद्ध प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण

Chhattisgarh

रायपुर, 08 दिसम्बर 2022/ स्कूल शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय स्थानांतरण के विरूद्ध प्राप्त अभ्यावेदकों का निराकरण किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अभ्यावेदकों के अभ्यावेदनों पर विचार कर संशोधित स्थानांतरण आदेश संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित कर दिए हैं। संचालक लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इन आदेशों को संबंधित शिक्षकों को तत्काल तामील करवाकर तत्संबंधी प्रतिवेदन कार्यालय लोक शिक्षण में दो दिवस में प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *