पता चला कि बीजापुर ज़िला अस्पताल में 22 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुँचे हैं : भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री

Chhattisgarh

रायपुर:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए है, उन्होंने कहा की ऑपरेशन से जुड़ी घटनाओं और तथ्यों के आधार पर जो सच सामने आ रहा है उससे लगता है कि नक्सल ऑपरेशन पर छत्तीसगढ़ सरकार का कोई नियंत्रण नहीं बचा है.इस घटनाक्रम ने साबित कर दिया है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा पद पर बने रहने के काबिल नहीं हैं और उनको तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.नक्सलियों के खैर इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का खुला और बिना शर्त समर्थन है.पर नक्सलियों के ख़लिफ़ लड़ाई में सरकार अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती. बीजापुर के घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े किए हैं जिससे संदेह पैदा हो गया है.भूपेश बघेल ने कहा कि 8 मई को रात में घटना घटित हुई…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया कि ऑपरेशन संकल्प में 22 नक्सली मार गिराए हैं.उसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा  ने कहा कि कोई ऑपरेशन संकल्प नहीं चल रहा है और ऐसी कोई संख्या नहीं है, यह झूठ है. लेकिन पता चला कि बीजापुर ज़िला अस्पताल में 22 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुँचे हैं.

बाइट :- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *