विधि विशेषज्ञ से राय लेने के बाद सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी राज्यपाल

Chhattisgarh

रायपुर : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि विधि विशेषज्ञ से राय लेने के बाद सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी. राज्य सरकार ने कुल 76 फीसदी आरक्षण का संसोधन विधेयक लाया है. राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि पहले विधेयक का परीक्षण किया जाता है, उसके बाद सचिवालय से लीगल एडवाजसर भेजते हैं. उइके ने कहा कि कल बिल पास हुआ है विधेयक. तत्काल हस्ताक्षर नहीं होता. जैसे नोटिफिकेशन जारी होगा, इसी महीने से सारी रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी. आरक्षण की पहल मैंने की. आप लेकर आए सब कुछ सकारात्मक रहा, सबको धन्यवाद देती हूं. शनिवार रविवार छुट्टी है. सोमवार को हस्ताक्षर हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *