डीआजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख के इनामी समेत दो नक्सली ढेर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर डीआजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 5 लाख के इनामी समेत दो नक्सली ढेर, एक ग्रामीण भी घायल होना बताया गया।
पंकज सिंह भदौरिया,दन्तेवाड़ा. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह से मतदान जारी है , लेकिन इसी बीच जिले के कुआकोंडा थाना अंतर्गत दुगालीकरका के जंगलो में डीआरजी के जवानों की नक्सलियों के बीच जबरजस्त मुठभेड़ हुई है. जिसमें 5 लाख के इनामी वर्गीस समेत दो नक्सली ढेर हो गए है. मुठभेड़ अभी भी जारी है,मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के बाद जवानों ने 315 बोर की बंदूक और 1 भरमार बंदूक बरामद किया है. दो नक्सलियों के शव भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही 1 ग्रामीण घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है. दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव मौके पर मौजूद है और इसकी घटना की पुष्टि भी की है.एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि दुगालीकरका में नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. डीआरजी के 15-20 जवान मुखबिर की सूचना पर कुआकोंडा थानाक्षेत्र के दुगालीकरका के जंगलों में नक्सलियों की खबर पाकर निकले थे. सुबह 5:30 टारगेट पॉइंट पर नक्सली हलचल दिखते ही जवानों ने मोर्चा लिया और 5 लाख के ईनामी नक्सली वर्गीस सहित 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *