बिग ब्रेकिंग..
छत्तीसगढ़ : भाजपा विधायक भीमा मंडावी सहित 5 जवानों को नक्सलियों ने 9 अप्रेल 2019 को लैंड माइंस लगाकर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया था । नक्सल सचिव साईंनाथ ने एक विज्ञप्ति जारी कर भीमा मंडावी की हत्या का जिम्मा लिया था। आज मंडावी की हत्या के आरोपी नक्सली कमांडर वर्गीस को छग के जवानों ने मार गिराया गया हैै। वो लैंड माइन्स बिछाने में माहिर था । नक्सली वर्गीस मंडावी की हत्या करने वाली टीम में शामिल था। पुलिस ने एक और नक्सली को गिरफ्तार किया है, फिलहाल उससे पूछताछ जारी है । इसकी पुष्टि डी जी नक्सल गिरधारी नायक ने की है ।