प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 17 व 18 अप्रैल का दौरा कार्यक्रम

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 16 अप्रैल 2019। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल 2019 बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से बतौली सीतापुर विधानसभा जिला सरगुजा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बतौली, दोपहर 2 बजे बलरामपुर रामानुजगंज विधानसभा, शाम 4 बजे बतरा भटगांव विधानसभा जिला सूरजपुर, शाम 5.30 बजे दीपका, कटघोरा विधानसभा जिला कोरबा में आमसभा को संबोधित करने के बाद रात्रि 7 बजे कोरबा में रोड शो करेगे।

18 अप्रैल 2019 गुरूवार को सुबह 11.30 बजे कोरबा से नोनबिर्रा, विधानसभा रामपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे नोनबिर्री, दोपहर 01.40 बजे चिरमिरी, दोपहर 03.10 बजे लिम्हा, शाम 04.30 बजे मुंगेली में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे स्थानीय कार्यक्रम पाटन विधानसभा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *