आरक्षक ने खुद को मारी गोली

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर राजधानी में  दिनांक 15 अप्रेल2019 को आज एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में शाम ढलते ही गोलियों की गूंज सुनाई पड़ी। दरअसल सिविल लाइन स्थित आईसीआई बैंक के सामने शामियाना पैलेस में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक को लहू लुहान हालात में अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अब से कुछ देर पहले की है। आरक्षक सिविल लाइन में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि आरक्षक का नाम उग्रसेन द्विवेदी है। हालांकी आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।

आरक्षक को हॉस्पिटल ले जाया गया है , उसकी स्थिति नाजुक है, डॉक्टर उसकी ईलाज करने में जुटे हुए हैं बताया गया। पुलिस उसके परिजन को खबर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *