एक आरक्षक ने खुद को मारी गोली

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर आज शाम में रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक उग्रसेन द्विवेदी ने , जो एक्सिस बैंक गार्ड ड्यूटी में पदस्थ था , शाम लगभग 6:30 बजे बैंक पहुँच कर अपना इंसास रायफल निकाल कर , स्कूटी से अपने घर गया और वहां से शामियाना पैलेस के सामने लगभग 7 pm में स्वयं पर गोली चला लिया ,जिसे इलाज हेतु मेकाहारा भेजा गया है, प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है, की आरक्षक का आज दोपहर में पत्नी से विवाद हुआ था , उसके बाद पत्नी 3 बच्चो को साथ लेकर रीवां चली गयी है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुची ,व आरक्षक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, स्थिति नाजुक बताई जा रही है।मामले की जांच चालू है।

पुलिस ऑफिसर तारकेश्वर पटेल ने दी पुष्टि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *