तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने 21 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

Chhattisgarh

अमलेश्वर दुर्ग : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया । तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अमलेश्वर दुर्ग के सेनानी अरविंद कुमार कुजूर भा.पु.से मार्गदर्शन में दिनांक 21 अक्टूबर को झंडा दिवस 22 अक्टूबर को शहीदों का चित्र प्रदर्शनी 23 अक्टूबर को शहीद हुए जवानों के घर जाकर कुशल क्षेम पूछा जाकर मिठाई , फल प्रदान किया गया। गांव तथा शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर शहीदों के फोटो का सम्मान स्वरूप माल्यार्पण किया गया।

दिनांक 28 अक्टूबर को एकता दौड़ एवं पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया 29 अक्टूबर को शस्त्र प्रदर्शनी किया गया एवं आज दिनांक 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ समारोह संपन्न कराया गया जिसमें इकाई के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर सराहनीय योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *