केबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष चिखली के 42ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Chhattisgarh

आरंग : 19अक्टूबर 2022/ नगरीय प्रशासन,विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के निर्वाचन क्षेत्र विधानसभा आरंग में विगत चार वर्षो में क्षेत्र के ग्रामों में हुवे करोड़ों रूपये के विकास कार्य एवं मंत्री के कार्य शैली एवं कांग्रेस शासन की नीतियों से प्रभावित होकर ग्राम चिखली के लगभग 42ग्रामीणों ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रभारी प्रदेश महिला कांग्रेस शकुन डहरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन एवं पार्षदगण, एल्डरमेन एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कांग्रेस पार्टी की सस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से केशव पाल, टनन पाल, नंदकुमार पाल, नंदू पाल, डेरहराम पाल, प्यारे लाल पाल, आनंद राम पाल, ओमसाय पाल, कुंजराम पाल, खेदूराम पाल, गैंदराम पाल, जवाहर लाल पाल, पुराणिक पाल, मनोज पाल, पुरन पाल, अरुण पाल, बालाराम पाल, अश्वनी पाल, धनसिंग पाल,मनीष पाल, फनित पाल, रोहित पाल, वेदराम पाल, बिसाहू राम पाल, नंदकुमार पाल, दिनेश पाल, नोहर पाल, गजानंद पाल, खोरबाहरा पाल, झड़ीराम पाल, अनिल पाल, संतोष पाल, तुन्मराम पाल, गैंदराम पाल, केशवराम पाल, बिजुराम पाल, राजू राम पाल, नेहरू पाल, रोहित पाल, दुर्गेश पाल, सुनील पाल नेहरू पाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *