राजनांदगांव में दो दिवसीय दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Chhattisgarh

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2022 : कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जन्मदिवस उपरांत ग्राम पंचायत बिल्हारी, राजनांदगांव में छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा वर्ग की इस पहल की सराहना करते हुए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य के लिए आभार प्रकट किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि समाज के हित को ध्यान में रखकर आगे बढ़कर रक्तदान में स्ममलित हो रहे युवा सभी के लिए प्रेरणादायक हैं, इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने क्षेत्र के सभी कार्यकताओं और राजनांदगांववासियों से मुलाकात की। इस अवसर पर सभी लोगों ने आत्मीयता और उत्साह के साथ डॉ रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री श्री पवन साय भी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत देर शाम राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल मैदान में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा पदाधिकारियों और राजनंदगांव की जनता के साथ शामिल इस कवि सम्मेलन में शामिल हुए। कवि सम्मेलन में हास्य रस के कवि और टीवी अभिनेता शैलेश लोढ़ा, कवि शंभू शिखर, कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे, कवि डॉ हरिओम पवार, गीतकार व कवि अमन अक्षर और कवियित्री डॉ भुवन मोहिनी शामिल हुईं। कवियों को सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। इस कवि सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सभी कवियों को सम्मानित कर उनकी कविता पाठ के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *