रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं कद्दावर आदिवासी नेता मनोज मंडावी के निधन का बेहद दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें।मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।