रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सियासत शुरू भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर साधा निशाना कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नहीं है बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा है, और उसमें भी कांग्रेस सफल नहीं हो पा रही है, जो विरोध में खड़े हो गए हैं , लोकतंत्र की दुहाई देते हैं उनको धमकाया जा रहा है और उनका मुंह को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेश को चिंता सताने लगी है जिसके चलते कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाले हुए हैं।
कौशिक ने कहा छत्तीसगढ़ में लगातार चाकूबाजी हो रही है अपराध बढ़ रहे हैं लूटपाट हो रही है डकैती हत्या हो रही है इसको क्यों रोक नहीं पा रही है कांग्रेस सरकार। इनके भारत जोड़ो यात्रा का कोई संबंध नहीं है यह तो कांग्रेस टूट रही है उसको कैसे बचाया जा सके उसके लिए हैं भारत जोड़ो पदयात्रा है।
धरम लाल कौशिक के पलटवार में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का बयान कहा हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ किया है और छत्तीसगढ़ के लोगों से मिल रहे हैं, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ के लोग इस यात्रा के माध्यम से उनसे मिलना चाहते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। अपराध पर मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा 15 साल भाजपा के कार्यकाल से अच्छा हमारे कार्यकाल में अपराध कम हुए हैं,हमारे कार्यकाल में हमारी सरकार ने अपराध पर प्रतिबंध लगाया है, कम अपराध हुए हैं, धड़ पकड़ हो रहा है और पुलिस कार्यवाही कर रही है।