छत्तीसगढ़ आरायपुर 11 अप्रैल 2019
नारायणपुर जिले के 125 मतदान केन्द्रों में से अतिसंवेदनशील 31 मतदान केन्द्रों पर हेलीकाप्टर के जरिये भेजे गये मतदान दलों की वापसी का दौर शुरू हो गया है।
सेना के 2 हेलीकाप्टर के जरिये नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओरछा से
8 मतदान दलों की पहली खेप सकुशल मतदान कराने के बाद सुरक्षित नारायणपुर पहुंची।
शेष 23 मतदान दलों की वापसी के लिए हेलीकाप्टरों ने पुनः उड़ान भरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम का मिजाज सही रहा तो सभी मतदान दलों की आज वापसी हो सकती है। अन्यथा कल शुक्रवार को वापस लाया जायेगा।
सड़क मार्ग से रवाना हुए 94 मतदान दलों को सड़क मार्ग के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच वापस लाने की कार्यवाही भी शुरू हो गयी है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बस्तर अजजा के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 84 नारायणपुर में आज गुरूवार 11 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ। मतदान निर्धारित समय सवेरे 7 बजे से सांय 3 बजे तक चला।