भाजपा की चिंतन शिविर पर कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने साधा निशाना, क्या कहा आगे पढ़ें

Chhattisgarh

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिले के गंगरेल बांध के पास 6 अक्टूबर को चिंतन शिविर करने जा रही है। इस शिविर में 2023 की विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी और पिछले चुनाव में हार के कारण को लेकर समीक्षा करेगी,इस शिविर में मीडिया को भी दूर रखा जाएगा। भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा आज इन लोगों को अपनी चिंता हो रही है जनता की चिंता नहीं है इनको 15 सालों में उन्होंने जनता को लूटने का काम किया है 15 सालों में भाजपा ने कमीशन खोरी की सरकार बनाई थी।

हम बता दें कि भाजपा चिंतन शिविर  कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्वा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर सहित भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की देखरेख पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *