राठौर बीरगांव निगम के आयुक्त, 20 अफसरों की नई पदस्थापना

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें तनुजा सलाम अपर कलेक्टर सरगुजा को उपसचिव सामान्य प्रशासन, लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम भिलाई को आयुक्त नगर निगम दुर्ग, प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम दुर्ग को सीईओ जिला पंचायत बस्तर, कीर्तिमान सिंह राठौर आयुक्त नगर निगम भिलाई-चरोदा को आयुक्त नगर निगम बीरगांव, अजय कुमार त्रिपाठी आयुक्त नगर निगम बिलासपुर को आयुक्त नगर निगम भिलाई-चरोदा, गजेंद्र सिंह ठाकुर सीईओ जिला पंचायत राजनांदगांव को अपर कलेक्टर रायपुर, श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर निगम बीरगांव को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, उमाशंकर अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर रायपुर को उपायुक्त भू-अभिलेख, मनीष मिश्रा संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ को संयुक्त कलेक्टर कांकेर, वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, रवि राही संयुक्त कलेक्टर जशपुर को संयुक्त कलेक्टर सरगुजा, दीनदयाल मंडावी संयुक्त कलेक्टर कोंडागांव को रायगढ़, अजीत कुमार पुजारी संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को कोंडागांव, अभिषेक दीवान संयुक्त कलेक्टर बालोद को अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

आधा दर्जन डिप्टी

कलेक्टर इधर-उधर

भरत राम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर को नारायणपुर, अमित कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर को कोंडागांव, प्रशांत कुमार कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर बीजापुर को जशुपर, तुलाराम भारद्धाज डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर को कोरिया, नीलम टोप्पो परीक्षा नियंत्रक, विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग को उपायुक्त सरगुजा संभाग और बजरंग सिंह वर्मा सीईओ दुलदुला को डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *