रायपुर : राष्ट्रीय सेवा व सांस्कृतिक सन्गठन हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी का नगर आगमन हुआ। एक स्थानीय होटल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश समन्वयक राजेन्द्र दुरुगकर , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला ने शाल , श्रीफल एवम स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसरपर जोनल महामंत्री पश्चिमी जोन एस के भार्गव , समर्पण शाखा अध्यक्ष डॉ जे एस उरकुरकर , पी के चटर्जी , संस्कृति शाखा संयोजक करुणा दुरुगकर आदि सदस्य पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।