रायपुर : रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने भूपेश सरकार के निर्देश के बाद SP प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिसके बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6,860/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
01. रूपराम साहू पिता इतवारी साहू उम्र 47 साल निवासी सुदामा नगर टिकरापारा।
02. ईश्वर वर्मा पिता शत्रुहन वर्मा उम्र 52 साल निवासी लक्ष्मण नगर गुढ़ियारी।
03. शंकर राप पिता प्रसाद राव उम्र 34 साल निवासी शीतला मंदिर के पास थाना गंज।
04. जवाहर लाल कुरमेले पिता स्व. भगवान दास कुरमेले उम्र 60 साल निवासी टिकरापारा।
05. होरीलाल कन्नौजे पिता खमान कन्नौजे उम्र 25 साल निवासी आदिवासी काॅलोनी कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।