रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बुधवार को सुबह 11 स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर 1.30 बजे कोझिकोड एयरपोर्ट केरल पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से नेदूवेथ से वेंदूर, जिला मालापुरम की पदयात्रा में शामिल होंगे। वहां से शाम 5 बजे सड़क मार्ग से कोझिकोड एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 6.15 बजे विमान से रवाना होकर 8.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचकर रात 9 बजे शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल मुकाबला देखने जाएंगे।