एक बार में फिर 20 गायों की मौत ,भूख प्यास से तड़प तड़प कर त्यागे प्राण

Uncategorized

पथरिया  : नगर पंचायत पथरिया में गायों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार की सुबह नगर के वार्ड क्रमांक 14 में एक पशु तस्कर के घर 20 गायों की मौत हो गई। जिसमे में तीन गाय को सुबह नगर पंचायत कर्मियो द्वारा शमशान छोड़ दिया गया है, वही 17 गौमाताये का शव कल दलदल भरे स्थान पर पड़ा हुआ है।

प्रशासन सक्रिय , कार्यवाही शुरू –
गायों की मौत का पता चलते ही यह बात नगर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही प्रशासन भी एक्टिव मूड में आ गया। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन और पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल के निर्देशन पर तहसीलदार शिवम पांडेय , पटवारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच कर मामले की जांच शुरू की। पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने बताया कि मृत गाये एक पशु तस्कर के घर पर है। संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *